हल्द्वानी। बरेली रोड स्थित श्री लटूरिया महाराज आश्रम समिति द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव इस वर्ष 4 सितंबर को श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया जाएगा। जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर मंदिर परिसर को भव्य एवं आकर्षक रूप से सजाया जा रहा है।
मंदिर समिति के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल एवं महामंत्री विपिन गुप्ता ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर 4 सितंबर की सायं 6 बजे से भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। श्रद्धालु भजनों एवं भक्तिमय वातावरण में भगवान श्रीकृष्ण की आराधना करेंगे। इसके पश्चात रात्रि 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव विधि-विधान एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि जन्माष्टमी के अगले दिन 5 सितंबर को नंदोत्सव का आयोजन किया जाएगा। नंदोत्सव के उपरांत भगवान श्रीकृष्ण की भव्य आरती एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा।
मंदिर समिति ने समस्त श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमी जनता से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में परिवार सहित पधारकर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवं नंदोत्सव में सहभागिता करें और भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति एवं आशीर्वाद का लाभ प्राप्त करें।
“जय श्रीकृष्ण”





