हल्द्वानी। बीएलएम एकेडमी के संस्थापक स्वर्गीय वेदप्रकाश गुप्ता जी की पुण्यतिथि पर विद्यालय परिवार ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. पूनम मयान, सहायक प्रोफेसर,गणित विभाग,राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बाजपुर (ऊधम सिंह नगर)
उच्च शिक्षा विभाग, उत्तराखंडने स्वर्गीय वेदप्रकाश गुप्ता जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
इस हेतु गत वर्ष की भाँति इस वर्ष भी स्वर्गीय बालकृष्ण देवकी देवी स्मारक चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और कुल 33 यूनिट रक्तदान किया गया।रक्तदान टीम में डॉ प्रकाश मेहता, श्रीवास मंडल, रंजना लोहनी, संजय पंत, पंकज रावत, वीरेंद्र सिंह रहें।
प्रधानाचार्या डॉ. गायत्री कंवर ने कहा स्वर्गीय वेदप्रकाश गुप्ता जी ने अपने जीवन में संघर्ष करते हुए शून्य से शिखर तक की यात्रा की और उच्चतम मुकाम हासिल किया। उनका जीवन हमें निरंतर आगे बढ़ने, मेहनत करने और समाज के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देता है।
इस अवसर पर आयोजित ग्रैंडपेरेंट्स डे में प्री-प्राइमरी वर्ग से लेकर कक्षा दो तक के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रंगारंग एवं मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। ऑर्केस्ट्रा की मधुर धुनों ने कार्यक्रम में विशेष आकर्षण पैदा किया।
यूकेजी एवं नर्सरी के नन्हे बच्चों ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में बच्चों के दादा-दादी और नाना-नानी विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। उनके साथ बच्चों की आत्मीयता और प्रेम ने कार्यक्रम को और भी यादगार बना दिया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक श्री साकेत अग्रवाल, निर्देशिका सौम्या अग्रवाल, विद्यालय उपप्रधानाचार्या पूनम पूनम क्वातरा, हेड एडमिन एवं एचआर डॉ. अमर सिंह कंवर, हेड मिस्ट्रेस जूनियर विंग यास्मीन अली सहित विद्यालय परिवार के समस्त विभागाध्यक्ष एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के विभिन्न विभागों के स्टाफ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।





