Top 5 This Week

Related Posts

प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल महानगर हल्द्वानी का शपथ ग्रहण समारोह

हल्द्वानी। प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल महानगर हल्द्वानी की नवगठित महानगर, महिला एवं युवा इकाइयों का शपथ ग्रहण समारोह को सायं 7 बजे होटल नीलमणि, रामपुर रोड, हल्द्वानी में आयोजित किया गया।

समारोह में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष और मुख्य अतिथि नवीन चन्द्र वर्मा,, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद गोयल, प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्र शेखर पंत, प्रदेश संयुक्त महामंत्री नवनीत राणा एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल ,प्रदेश मंत्री शांति जीना, प्रदेश मंत्री रूपेंद्र नागर, प्रदेश संगठन मंत्री मदन फर्त्याल और हितेन्द्र भसीन सहित संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में जिला नैनीताल के जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता, जिला महामंत्री हर्ष वर्धन पांडे,संरक्षक अब्दुल कवि, युवा जिलाध्यक्ष प्रदीप सब्बरवाल,महामंत्री शिव कपूर एवं महिला जिलाध्यक्ष कुसुम दिगारी,महामंत्री उर्वशी बोरा ,जिला कोषाध्यक्ष लाला जायसवाल, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविन्द्र बोरा, नदीम खान, उपाध्यक्ष मुरली मनोहर मुलानी,पंकज कंसल, नीरज गुप्ता, नीरज गुप्ता, संजय गुप्ता, अरविंद चौहान, हसनैन ख़ातिबि, नदीम खान सहित अन्य जिला पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

समारोह में महानगर हल्द्वानी की नवनियुक्त टीम में महानगर अध्यक्ष कैलाश जोशी एवं महामंत्री मधुकर बनोला, महानगर महिला अध्यक्ष रेनू टंडन एवं महामंत्री प्रेमा बिष्ट, तथा महानगर युवा अध्यक्ष प्रशांत अधिकारी एवं महामंत्री गौरव गुप्ता को उनके दायित्वों के निर्वहन हेतु पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गयी।

संगठन का उद्देश्य व्यापारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना, व्यापारियों के हितों की रक्षा करना, शासन-प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करना तथा व्यापारियों को एकजुट कर उनके अधिकारों एवं सम्मान के लिए निरंतर कार्य करना है।जिनके लिए नवनियुक्त पदाधिकारियों ने वरिष्ठ पदाधिकारियों को भरोसा दिलाया।

संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि नई टीम व्यापारियों की समस्याओं के समाधान, बाजारों की व्यवस्थाओं में सुधार तथा व्यापारिक हितों को मजबूती से आगे बढ़ाने के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेगी। उन्होंने सभी व्यापारी बंधुओं एवं गणमान्य नागरिकों से समारोह में उपस्थित होकर नवगठित टीम का उत्साहवर्धन करने की अपील की।कार्यक्रम में ग्रामीण अध्यक्ष भास्कर त्रिपाठी, काठगोदाम अध्यक्ष गोविंद भाकुनी, महामंत्री भुवन जोशी, ग्रामीण इकाई प्रभारी पवन जोशी, पंकज प्रफुल्ल पांडे, मोटाहल्दू अध्यक्ष संदीप पांडे ,कौशलेंद्र भट्ट,अजय चौहान, नीरू भल्ला, सहित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Popular Articles