Top 5 This Week

Related Posts

उत्तराखंड में 30 सितंबर तक बिजली कटौती का शेड्यूल जारी, कई इलाकों में पांच घंटे गुल रहेगी बत्ती

हल्द्वानी। उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (UPCL) ने हल्द्वानी में विद्युत लाइनों और उपकरणों के अनुरक्षण कार्य के लिए 30 सितंबर तक का शटडाउन शेड्यूल जारी किया है। इसके तहत अलग-अलग फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक करीब पांच घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

ऊर्जा निगम के अनुसार 33/11 केवी उपसंस्थान कालाढुंगी चौराहा से जुड़े विभिन्न फीडरों में एचटी लाइन और केबल बदलने के साथ लापिंग-चापिंग का काम किया जाना है। इसी वजह से अलग-अलग दिनों में संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी।

इन क्षेत्रों में प्रभावित रहेगी आपूर्ति

23 और 24 सितंबर को बरेली रोड और रामपुर रोड फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली कटौती रहेगी। बरेली रोड फीडर के अंतर्गत बरेली रोड, धर्मपुरा, मंगलपड़ाव, मेडिकल कॉलेज, एफटीआई और हिमालय फार्म समेत आसपास के क्षेत्र प्रभावित होंगे।

रामपुर रोड फीडर से जुड़े रामपुर रोड, शीशमहल, हीरानगर, जेल, नीलकंठ अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, रामपुर रोड की विभिन्न गलियों और महिला अस्पताल क्षेत्र में भी आपूर्ति बाधित रहेगी।

25 और 26 सितंबर को बाजार और काठगोदाम रोड फीडर में शटडाउन प्रस्तावित है। इसके चलते बद्रीपुरा, आफिसर कॉलोनी, आनंद बाग, तहसील, सरस मार्केट, बाजार क्षेत्र, मल्ला गोरखपुर और पीडब्ल्यूडी कॉलोनी समेत कई इलाकों में बिजली प्रभावित होगी।

काठगोदाम रोड फीडर से जुड़े कालाढुंगी रोड, बद्रीपुरा, पांडे निवास, कैनाल कॉलोनी, पंत कॉलोनी, सतीश कॉलोनी, संजय कॉलोनी, मुखानी और आनंदपुर क्षेत्र भी प्रभावित रहेंगे।

30 सितंबर को गांधी नगर फीडर में शटडाउन रहेगा। इस दौरान अंबेडकर नगर, गांधी नगर, लाइन नंबर आठ व 16 तथा मंगलपड़ाव क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित होगी।

ऊर्जा निगम ग्रामीण के अधिशासी अभियंता प्रदीप कुमार ने उपभोक्ताओं से अनुरक्षण कार्य में सहयोग करने की अपील की है।

Popular Articles