Top 5 This Week

Related Posts

7.78 ग्राम स्मैक ने खोली नशे के कारोबार की कड़ी, बनभूलपुरा में युवक गिरफ्तार

लालकुआं नंबर-16 क्षेत्र में पुलिस की कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज

हल्द्वानी। बनभूलपुरा में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। गश्त और संदिग्धों की चेकिंग के दौरान पुलिस ने लालकुआं नंबर-16 क्षेत्र से एक युवक को स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश चंद्र फर्त्याल के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में शांति व्यवस्था और संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने आदिल पुत्र जकी खां, निवासी लालकुआं नंबर-18, पानी की टंकी के पास, को संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 7.78 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

पुलिस ने बरामदगी के आधार पर थाना बनभूलपुरा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज आरोपी को न्यायालय पेश किया है।

Popular Articles