18 जुलाई 2026 को गल्ला मंडी क्षेत्र में खड़े वाहन में तोड़फोड़ की घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी
रुद्रपुर। सोमवार को कोतवाली रुद्रपुर की चौकी बाजार पुलिस क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से गश्त एवं सघन चैकिंग कर रही। इसी दौरान बलविंदर सिंह का आचरण संदिग्ध एवं उत्तेजनापूर्ण पाया गया। पुलिस के समझाने एवं शांत करने का प्रयास किया, किन्तु वह अपनी गतिविधियों से बाज नहीं आया। पुलिस ने उसे शांति भंग होने तथा किसी अपराध के घटित होने की संभावना को देखते उसे हिरासत में लिया गया।
बाद में पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 172 के अंतर्गत विधिक कार्रवाई करते हुए कार्रवाई की। चौकी प्रभारी बाजार प्रदीप कुमार ने बताया कि गल्ला मंडी क्षेत्र में वाहन में तोड़फोड़ की गई थी,जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी। वायरल सोशल मीडिया में बिलासपुर रामपुर के बत्रा कालोनी निवासी बलविंदर सिंह पुत्र हर भजन सिंह चिन्हित हुआ। उसे कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।
कोतवाल प्रकाश दानू ने बताया कि ऊधम सिंह नगर पुलिस आमजन की सुरक्षा,शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। जनपद में शांति भंग करने वाले एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।





