Top 5 This Week

Related Posts

छात्रों पर लाठी, लोकतंत्र पर चोट —  भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

हल्द्वानी। देश की बदहाल शिक्षा व्यवस्था एवं छात्र-युवाओं की जायज़ मांगों की लगातार अनदेखी के विरोध में दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं एवं युवाओं पर किए गए लाठीचार्ज और बल प्रयोग के विरोध में आज महानगर कांग्रेस कमेटी, हल्द्वानी द्वारा बुद्ध पार्क में भाजपा सरकार का पुतला दहन कर जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया गया।

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष एड. गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा, “आज हम छात्र-युवा विरोधी और गैरजिम्मेदार भाजपा सरकार का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर रहे हैं। देशभर के छात्र-युवा लंबे समय से अपनी जायज़ मांगों को लेकर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे हैं। कई छात्र आमरण अनशन पर बैठे हैं, लेकिन केंद्र सरकार उनकी आवाज़ सुनने के बजाय पूरी तरह संवेदनहीन बनी हुई है। दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर जिस प्रकार लाठीचार्ज किया गया, वह लोकतंत्र के लिए बेहद शर्मनाक है। क्या अपने ही बच्चों के साथ भी ऐसा व्यवहार किया जाता है? जो युवा देश का भविष्य हैं, उन्हीं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। अपनी मांगों को शांतिपूर्ण ढंग से रखने वाले छात्रों का दमन किसी भी लोकतांत्रिक सरकार को शोभा नहीं देता। केंद्र सरकार नैतिक जिम्मेदारी स्वीकारकरें।

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने छात्र-युवाओं के संघर्ष के प्रति अपना पूर्ण समर्थन व्यक्त करते हुए केंद्र सरकार से शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार, युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने तथा शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर किए गए बल प्रयोग की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से हेमन्त बगड़वाल, ललित जोशी, मलय बिष्ट, जीवन कार्की, हेमन्त साहू, ब्लॉक अध्यक्ष हेम पांडे, वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री एवं पार्षद भागीरथी बिष्ट, रेनू तोमर, विमला सांगूड़ी, मंजू पांडे, मुन्नी जोशी, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष इंजीनियर सुमित कुमार, महेश कांडपाल, छात्र नेता कमल बोरा, मेहुल साह, एड. भानु सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Popular Articles