Top 5 This Week

Related Posts

नवनिर्मित बनभूलपुरा थाने का एसएसपी ने किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं जल्द पूरी करने के निर्देश

हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी ने नवनिर्मित थाना बनभूलपुरा का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों और उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना भवन की गुणवत्ता, विभिन्न कार्यालय कक्षों, सुरक्षा व्यवस्था, अभिलेख कक्ष, आगंतुक कक्ष, बैरक, मालखाना, शस्त्रागार, प्रसाधन व्यवस्था समेत अन्य आधारभूत सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया।

एसएसपी ने संबंधित कार्यदायी संस्था और अधिकारियों को निर्देश दिए कि थाना परिसर में सभी आवश्यक सुविधाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए, ताकि आम नागरिकों को बेहतर, त्वरित और प्रभावी पुलिस सेवाएं उपलब्ध हो सकें। उन्होंने कहा कि आधुनिक संसाधनों से सुसज्जित थाना भवन पुलिस की कार्यक्षमता बढ़ाने के साथ-साथ जनसुविधाओं को भी मजबूत करेगा।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक संचार रेवाधर मठपाल, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन हरकेश सिंह, सहायक अभियंता जयांक पांडे, वरिष्ठ उपनिरीक्षक गगनदीप सिंह, भवन लिपिक दीपा मिराल सहित अन्य पुलिस अधिकारी, कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Popular Articles