Top 5 This Week

Related Posts

34 लाख के आभूषण चोरी कांड खुलासा,तीन शातिर चोर गिरफ्तार,शत-प्रतिशत माल बरामद

बाजपुर में स्थित ज्वैलर्स दुकान पर हुई चोरी का एसएसपी ने किया खुलासा

रुद्रपुर/बाजपुर। बाजपुर में स्थित ज्वैलर्स की दुकान से हुई लाखों के आभूषण चोरी प्रकरण का पर्दाफाश करते हुए बाजपुर पुलिस ने तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने तीनों के कब्जे से चोरी आभूषणों की शत प्रतिशत बरामदगी भी की है।
सोमवार दोपहर को पुलिस कार्यालय में खुलासा करते हुए एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि नौ जुलाई को ओम ज्वैलर्स के स्वामी ओमकार वर्मा ने बाजपुर पुलिस को सूचना दी कि उसकी दुकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये कीमत के आभूषण चोरी हो चुके है। सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया और पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चला कि आठ जुलाई की रात्रि को चोरों ने दुकान का शटर काटकर 82.72 ग्राम सोने के आभूषण,10.666 किलोग्राम चांदी के जेवर सहित 39.500 रुपये नकदी की चोरी कर ली है। चोरी गए जेवरातों की कीमत लगभग 34 लाख रुपये थी। एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया और खुलासा को पुलिस की कई टीमें गठित की। पुलिस टीमों ने सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद 19 जुलाई की रात्रि किशनपुर-मौलागढ़ सीमा पर तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया और पूछताछ की गई। पुलिस पूछताछ में तीनों ने ज्वैलर्स दुकान से की चोरी की घटना को कबूल किया।तीनों की निशानदेही पर चोरी के आभूषणों की बरामदगी भी की। बेचने की फिराक में थे। घटना में प्रयुक्त अल्टो कार भी बरामद कर ली। एसएसपी के मुताबिक शत-प्रतिशत बरामद हुई। पुलिस अभियुक्तों को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई कर रही।

गिरफ्तार अभियुक्त
1-आजम पुत्र शकील अहमद, निवासी आदर्श नगर थाना काशीपुर, हाल निवासी नरपत नगर थाना स्वार, जिला रामपुर यूपी।

2- इस्लाम पुत्र सफी अहमद, निवासी नरपत नगर थाना स्वार,रामपुर यूपी।

3- करमरूद्दीन पुत्र सफी अहमद, निवासी नरपत नगर थाना स्वार रामपुर यूपी।

टीम को 5 हजार रुपए का ईनाम देने की घोषणा

एसएसपी ने खुलासा करने वाली पुलिस टीम की पीठ थपथपाई और 5 हजार रूपये के इनाम की घोषणा की।

पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक नरेश चौहान, एसएसआई विक्रम सिंह धामी, चौकी प्रभारी दोहरा देवेन्द्र सिंह मेहता,एसआई धीरेन्द्र सिंह परिहार विवेचक, एएसआई राकेश सिंह रौंकली,हेड कांस्टेबल नरेन्द्र सिंह बिष्ट,प्रदीप कुमार,अमित जोशी,शैलेन्द्र सिंह,विजय पाल बिष्ट,जरनैल सिंह,दीपक, कैलाश तोमक्याल,इमरान एसओजी काशीपुर समेत अन्य पुलिस कर्मी शामिल रहे।

Popular Articles