वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के हस्तक्षेप के बाद दुनिया की दिग्गज चिप निर्माता कंपनी एनवीडिया के सह-संस्थापक जेनसन हुआंग की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) पद पर वापसी हो गई है। महज 11 दिन पहले पद छोड़ने वाले हुआंग को कंपनी के निदेशक मंडल ने सर्वसम्मति से दोबारा जिम्मेदारी सौंप दी। इस फैसले में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की अहम भूमिका बताई जा रही है।
रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने व्यक्तिगत रूप से एनवीडिया के बोर्ड सदस्यों से संपर्क किया और हुआंग की वापसी के पक्ष में दलील दी। ट्रंप का मानना था कि अमेरिका की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) क्षेत्र में वैश्विक प्रतिस्पर्धा बनाए रखने के लिए हुआंग का नेतृत्व बेहद महत्वपूर्ण है।
जेडी वेंस ने संभाली बोर्ड को मनाने की जिम्मेदारी
रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप ने उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को इस पूरी प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभाने की जिम्मेदारी सौंपी थी। वेंस ने सिलिकॉन वैली में अपने संपर्कों का इस्तेमाल करते हुए बोर्ड के सदस्यों से बातचीत की। अमेरिकी प्रशासन ने कंपनी को भरोसा दिलाया कि हुआंग के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालने या किसी गैरकानूनी गतिविधि में शामिल होने का कोई प्रमाण नहीं मिला है।
ट्रंप ने भी स्वीकार किया कि उनकी दखलअंदाजी इस फैसले में महत्वपूर्ण रही। उन्होंने हुआंग की वापसी को कंपनी और अमेरिकी अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक कदम बताया।
शेयरों में 30 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी
हुआंग की वापसी की घोषणा के बाद एनवीडिया के शेयरों में जोरदार उछाल आया। कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर 30 प्रतिशत से अधिक चढ़े। एक ही कारोबारी सत्र में कंपनी के बाजार पूंजीकरण में करीब 952 अरब डॉलर की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इससे अमेरिकी शेयर बाजार को भी मजबूती मिली।
चीन से संबंधों को लेकर विवाद जारी
गौरतलब है कि हुआंग ने 12 नवंबर को निजी संबंधों से जुड़े विवाद के बाद पद छोड़ा था। इस मामले में चीन की खुफिया एजेंसियों से कथित संबंध रखने वाली एक महिला का नाम भी सामने आया था। अमेरिकी अधिकारियों को आशंका थी कि एनवीडिया की चिप्स चीन तक पहुंच सकती हैं।
हालांकि, वापसी के बावजूद कंपनी के बोर्ड ने आंतरिक जांच जारी रखने का फैसला किया है। अमेरिकी अधिकारियों की ओर से भी चिप निर्यात और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मामलों की जांच की जा रही है।





