Top 5 This Week

Related Posts

भीषण गर्मी मे राहगीरों को शीतल मीठा जल वितरण

हल्द्वानी। भीषण गर्मी के चलते भगवान सूर्य देव को प्रसन्न करने और राहगीरों को गर्मी से राहत दिलाने के लिये माँ कोटकाली फाउंडेशन द्वारा अध्यक्ष दीप्ति चुफ़ाल के नेतृत्व मे नैनीताल रोड मे शीतल मीठे जल का वितरण किया। सैकड़ो नागरिकों द्वारा भीषण गर्मी मे इसका आनंद लिया और कार्यकर्ताओ का धन्यवाद किया। इस मौक़े पर संगठन की अध्यक्ष दीप्ति चुफ़ाल ने कहाँ कि संगठन की सोच हमेशा सेवा भाव की रही है और विभिन्न अवसरो पर संगठन द्वारा इस प्रकार के कार्यक्रम कराये जाते रहें है जो आगे भी जारी रहेंगे। उन्होंने बताया की संगठन द्वारा आगे कई रचनात्मक कार्य करने की योजना है।                                           इस मौके पर एडवोकेट राजीव ओली, प्रेस क्लब महामंत्री रवि दुर्गापाल, शुभांशु पांडेय, मनीष कपिल, मनीष पंत, अजय डंगवाल, रमेश तिवारी, सीमा बत्रा, हेमा, बीना जोशी, पूनम सेमुअल, पंकज मेहतौलिया आदि ने सेवा दी और राहगीरों को शीतल पेय पिलाया।

Popular Articles