Top 5 This Week

Related Posts

देहरादून जा रही रोडवेज बस हादसे का शिकार, पांच यात्री घायल; मौके से नदारद मिला चालक 23 यात्री थे सवार, कालाढूंगी के पास देर रात मची अफरा-तफरी; हादसे की वजह अब तक साफ नहीं

हल्द्वानी। हल्द्वानी से देहरादून जा रही रोडवेज बस कालाढूंगी के पास हादसे का शिकार हो गई। मंगलवार रात धमोला से आगे मैदान के पास हुई दुर्घटना में पांच यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हैरानी की बात यह रही कि दुर्घटना के समय बस चालक शेर सिंह मौके पर मौजूद नहीं थे। चालक कहां गए और बस किन परिस्थितियों में दुर्घटनाग्रस्त हुई, इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है।

पुलिस के अनुसार, बीती रात राहगीरों ने बस दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना दी। बस में कुल 23 यात्री सवार थे। सूचना पर पहुंची कालाढूंगी थाना पुलिस ने घायलों को निजी वाहनों से सीएचसी कालाढूंगी पहुंचाया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। हादसे की खबर मिलते ही घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।

घायलों में प्रदीप चंद भट्ट (34) निवासी बेरिंग पाखू, भूपेंद्र सिंह मेहता (22) निवासी ओकरा मुनस्यारी, नेहा (24) निवासी मोती नगर, बाकोलिया, जगदंबा कॉलोनी हल्द्वानी, अंकित भट्ट (28) निवासी डूंगाखोला अल्मोड़ा और सूरज चंद्र आर्य (27) निवासी रामवर्धन, बनरजुड़ा, बेल पोखरा कालाढूंगी शामिल हैं।

चालक की गैरमौजूदगी ने खड़े किए सवाल

दुर्घटना के समय चालक के मौके पर मौजूद नहीं होने की बात सामने आई है। हालांकि, वह किन परिस्थितियों में वहां से नदारद थे और बस हादसे का शिकार कैसे हुई, इसकी जानकारी अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस दुर्घटना से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। हादसे के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।

Popular Articles