Top 5 This Week

Related Posts

करें योग रहें निरोग नारे के साथ योग करने की अपील

हल्द्वानी। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर खन्ना योग साधना भरत योग समिति और पतंजलि की बहनों के द्वारा योग दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। जिसमें योग गुरु सरोज खन्ना  ने योग दिवस के प्रोटोकॉल के सभी योगासनों को करवाया। भरत योग समिति  से नवीन पांडे  ने सभी को योग के प्रति जागरूक किया और सभी से नियमित योग करने को कहा। इस मौके पर समिति की नीतू अग्रवाल ने कहाँ की योग भारत की अमूल्य धरोहर है जिसे हमारे ऋषि मुनियों द्वारा विश्व को दिया गया। योग शक्ति के बल से ऋषि मुनी जठिन तपस्या करते थे। उन्होंने कहाँ कि वर्तमान मे सम्पूर्ण विश्व योग को अपना रहा है इसलिए हमारा नैतिक दायित्व वर्तमान पीढ़ी को योग के प्रति जागरूक करना है।उन्होंने सभी से अपील की करें योग रहें निरोग।

कार्यक्रम में डॉक्टर कुशवाहा, डॉ प्रकाश पंत,डॉक्टर सोमlपंत, रितेश अग्रवाल, सुप्रतिमा कुशवाहा, भावना गड़कोटी, मिली बोरा, शेलजा तिवारी, प्रमोद अग्रवाल, गोकुल तिवारी, विशाल अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

Popular Articles