रुद्रपुर कोतवाली की बगवाड़ा चौकी क्षेत्र में चैकिंग के दौरान पुलिस के रोकने पर फायरिंग कर भागे थे,तमंचे,कारतूस बरामद
एसएसपी पहुंचे जिला अस्पताल, घायल अभियुक्त से की पूछताछ
रुद्रपुर। कोतवाली रुद्रपुर क्षेत्र में देर रात जनपद पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया। सूचना पर पहुंचे एसएसपी अजय गणपति ने उससे पूछताछ की। पहुंचे।
पुलिस के मुताबिक सोमवार की देर रात पुलिस चौकी बगवाड़ा क्षेत्र में चैकिंग कर रही। इसी बीच बाईक पर आ रहे तीन संदिग्ध युवकों को रोकने का प्रयाश किया। पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर घेराबंदी की तो बाईक सवारों ने पुलिस पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की।
पुलिस की कार्रवाई में एक अभियुक्त के पैर में गोली लगी। पुलिस ने तीनों को दबोच लिया। घायल अभियुक्त पुलिस ने गुरबाज उर्फ मानु पुत्र प्रीतम सिंह को पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल पहुंचे एसएसपी ने घायल अभियुक्त से पूछताछ की।
एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद किए। उन्होंने बताया कि पुलिस गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। तीनों गैंगरेप प्रकरण में वांछित चल रहे थे। पुलिस लगातार गिरफ्तारी को दबिश दे रही थी।
गिरफ्तार अभियुक्त
गुरबाज उर्फ मानु पुत्र प्रीतम सिंह
निवासी ग्राम कलकत्ती, थाना गदरपुर, उपचार चल रहा।
जोगा सिंह पुत्र रंजीत सिंह
निवासी ग्राम अज्जूवाला, थाना मिलक खानम, जनपद रामपुर यूपी।
रविंदर पुत्र फुम्मन सिंह
निवासी ग्राम अज्जूवाला, थाना मिलक खानम, जनपद रामपुर यूपी।





