Top 5 This Week

Related Posts

कोतवाली पुलिस ने केरल से बरामद की कार,दोस्त पर धोखे से कार बेचने का आरोप

पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मार्च में दर्ज किया था मुकदमा

रुद्रपुर। कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने अपनी दोस्ती निभाते हुए पहले दोस्त को एक इनोवा कार फाइनेंस कराकर चलाने को दी, लेकिन धोखेबाज दोस्त ने उसी कार को केरल के रहने वाले एक व्यक्ति को बेच डाली। कोतवाली पुलिस ने बेची गई कार को केरल से बरामद की है। आरोपी की सरगर्मी से तलाश में पुलिस जुटी है।

पुलिस के मुताबिक माता फार्म नजीमाबाद किच्छा के निवासी जसवीर सिंह ने पुलिस को बताया कि रुद्रपुर फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी केवल दुआ उसका दोस्त था और आर्थिक स्थिति से जूझ रहा था। एक साल पहले उसने बैंक से फाइनेंस कार इनोवा संख्या यूके 06 एएल 3222 को खरीदा और दोस्त को सिडकुल की एक कंपनी में चलाने को सौंप दी। दोस्त को सिडकुल की एक कंपनी में चलाने को कहा। साथ ही आश्वासन दिया कि वह गाड़ी से अपनी कमाई करे और किस्त निकालने के साथ साथ जीविका भी चलाता रहे।

आरोप है कि दोस्त ने फाइनेंस कार की महज दो ईएमआई भरी और कार को दिल्ली जाकर फर्जी दस्तावेज बनाए। उसी कार को केरल के रहने वाले मोहम्मद तंजीर नाम के व्यक्ति को बेच डाली।

पुलिस ने 25 मार्च 2026 को तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी की तलाश कर रही थी। विवेचना एसआई जीवन सिंह अधिकारी को सौंपी गई। पुलिस को सूचना मिली कि बेची गई कार केरल के कासरगोड थाना बेकल इलाके में देखी गई है।

सूचना पर जांच अधिकारी पुलिस टीम के साथ केरल रवाना हुए और बेची गई कार को बरामद कर रुद्रपुर ले आई। जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी की तलाश कर रही है।

Popular Articles