Top 5 This Week

Related Posts

कार सर्विस सेंटर में आग का तांडव, डेढ़ लाख की नकदी स्वाहा

स्पेयर पार्ट्स स्टोर से भड़की लपटों ने लाउंज और बिलिंग काउंटर को लिया चपेट में, सोफा-फर्नीचर समेत लाखों का सामान खाक

हल्द्वानी। रविवार की दोपहर कालाढूंगी रोड पर आग ने ऐसा कहर बरपाया कि कार सर्विस सेंटर में चीख-पुकार और अफरातफरी मच गई। स्पेयर पार्ट्स स्टोर से उठीं आग की लपटों ने देखते ही देखते पूरे सेंटर को अपनी गिरफ्त में लेना शुरू कर दिया। पब्लिक लाउंज से लेकर बिलिंग काउंटर तक आग का तांडव फैल गया। इस अग्निकांड में सोफा, फर्नीचर और अन्य सामान जलकर राख हो गया, जबकि काउंटर पर रखी करीब डेढ़ लाख रुपये की नकदी भी आग की भेंट चढ़ गई।

घटना कालाढूंगी रोड पर ऊंचा पुल के पास स्थित एक कार सर्विस सेंटर की है। रविवार दोपहर करीब एक बजे अचानक सेंटर के अंदर से धुआं उठने लगा और कुछ ही देर में आग की ऊंची लपटें दिखाई देने लगीं। आग को बेकाबू होता देख कर्मचारियों में भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। आग तेजी से फैलती चली गई और सेंटर के कई हिस्सों को अपनी चपेट में ले लिया।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग और मुखानी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल किरार के निर्देश पर दो वाटर टेंडर के साथ दमकल कर्मियों ने मोर्चा संभाला और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने के प्रयास किए गए।

सर्विस सेंटर संचालक विजय कुमार के मुताबिक, अग्निकांड में बिलिंग काउंटर पर रखी करीब 1.50 लाख रुपये की नकदी भी जलकर नष्ट हो गई। आग से हुए कुल नुकसान का आकलन किया जा रहा

Popular Articles