अब तक 11 अभियुक्त गिरफ्तार,15 अवैध शस्त्र, 350 कारतूस एवं बड़ी संख्या में फर्जी एवं संदिग्ध शस्त्र लाइसेंस बरामद
रुद्रपुर।अपराध मुक्त उत्तराखंड के विजन तथा डीजीपी दीपम सेठ के निर्देशन में संचालित “ऑपरेशन प्रहार” के तहत स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) उत्तराखंड ने राज्य में बाहरी राज्यों से स्थानान्तरित होकर आए शस्त्र लाइसेंसों की वैधता एवं सत्यता की व्यापक जांच शुरू की है। इसी अभियान के तहत एसटीएफ ने गहन जांच, तकनीकी विश्लेषण एवं एकत्रित साक्ष्यों के आधार पर 4 जून 26 को जनपद ऊधमसिंहनगर के कोतवाली काशीपुर में एफआईआर संख्या-213/2026 अन्तर्गत धारा 318(4), 338, 336(3), 340, 61(2), 3(5), 111 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कराया गया था। विवेचना के दौरान दिनांक 27 जून 26 की रात्रि एसएसपी एसटीएफ के निर्देशन में एसटीएफ टीम ने काशीपुर क्षेत्र में सघन दबिश एवं छापेमारी की कार्रवाई की। जिसमें एक और अभियुक्त फईम अहमद को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल (.32 बोर) एवं 09 जिंदा कारतूस (.32 बोर) बरामद किए हैं।
जांच में यह भी प्रकाश में आया है कि अभियुक्त ने जनपद शाहजहांपुर के नाम से फर्जी शस्त्र लाइसेंस बनवाया गया था। एसएसपी एसटीएफ ने बताया कि उत्तराखंड में फर्जी शस्त्र लाइसेंस एवं अवैध हथियारों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत एसटीएफ लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। बीती रात्रि काशीपुर क्षेत्र से अभियुक्त फईम अहमद को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से एक सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल एवं 9 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।एसएसपी एसटीएफ ने कहा
फर्जी शस्त्र लाइसेंस और अवैध हथियारों का यह संगठित नेटवर्क राज्य की कानून-व्यवस्था एवं जनसुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है। एसटीएफ इस नेटवर्क की जड़ों तक पहुंचकर पूरे सिंडिकेट का पर्दाफाश करने के लिए प्रतिबद्ध है। जांच में जिस किसी व्यक्ति, दलाल, लाइसेंस धारक, हथियार आपूर्तिकर्ता अथवा किसी अन्य सहयोगी की संलिप्तता सामने आएगी, उसके विरुद्ध कठोरतम वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। किसी भी दोषी को किसी भी स्तर पर बख्शा नहीं जा रहा है।”
उन्होंने फर्जी अथवा संदिग्ध शस्त्र लाइसेंस धारकों को चेतावनी देते हुए कहा कि वे स्वयं आगे आकर अपने शस्त्र एवं लाइसेंस सहित एसटीएफ के समक्ष आत्मसमर्पण करें, अन्यथा जांच में चिन्हित होने पर उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. फईम अहमद पुत्र इरशाद हुसैन, निवासी बसई चौक, हरियावाला चौराहा कोतवाली कुंडा।
जांच में जिसकी भी संलिप्तता सामने आएगी, उसकी जगह जेल की सलाखों के पीछे होगी। फर्जी शस्त्र लाइसेंस धारक स्वयं अपने शस्त्र एवं लाइसेंस सहित एसटीएफ के समक्ष आत्मसमर्पण करें
अजय सिंह
एसएसपी एसटीएफ
एसटीएफ टीम में निरीक्षक अरुण कुमार,निरीक्षक एमपी सिंह,एसआई जगदीप नेगी, एसआई प्रकाश भगत,हेड कांस्टेबल गोविन्द बिष्ट,हेड कांस्टेबल मोहित वर्मा,कांस्टेबल रवि बोर,हेड कांस्टेबल चालक संजय कुमार,हेड कांस्टेबल सुरेन्द्र कनवाल आदि पुलिस कर्मी शामिल।





