पूछताछ में तस्कर ने शाहजहांपुर से एक व्यक्ति से खरीद कर लाने की बताई, घूम रहा था बेचने की योजना में घूम रहा था
रुद्रपुर। कोतवाली पुलिस और एएनटीएफ यूनिट की संयुक्त कार्रवाई में एक बड़ा तस्कर की गिरफ्तारी हुई है। गिरफ्तार तस्कर से लाखों कीमती हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसे कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही। बरामद हेरोइन 122.38 ग्राम की कीमत 38 लाख बताई जा रही है।
पुलिस के मुताबिक कोतवाल प्रकाश दानू, एएनटीएफ यूनिट प्रभारी मनोज रतूड़ी के नेतृत्व में टीम में शामिल बाजार पुलिस चौकी प्रभारी प्रदीप पंत, एएनटीएफ यूनिट के हेड कांस्टेबल भुवन पांडे, दीपक कुमार, कल्पना नेगी क्षेत्र में नशे की रोकथाम को चैकिंग कर रहे।
टीम नगर निगम के समीप पहुंची तो रामपुर रोड से आ रहा एक बाईक को रोकने का प्रयास किया। बाईक सवार ने भागने का प्रयास किया। लेकिन वह फिसलन होने के कारण गिर गया। पुलिस ने उसे घेराबंदी कर दबोच लिया।
उसकी तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 122.38 ग्राम स्मैक हेरोइन बरामद की गई। जिसकी कीमत 38 लाख रुपए बताई जा रही है।
पुलिस पूछताछ में तस्कर ने अपना नाम पता अब्दुल्ला खान पुत्र अब्दुल रहमान निवासी पीपल गांव भोट रामपुर उत्तर प्रदेश बताया। पूछताछ में उसने यह भी बताया कि यह हेरोइन उसने शाहजहांपुर निवासी लक्ष्मी नामक युवक से खरीदी थी और हल्द्वानी से बेचने जा रहा था।
पुलिस ने तस्कर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।





