Top 5 This Week

Related Posts

उमंग पत्रिका का भव्य विमोचन 

हल्द्वानी। पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज दौलिया में उमंग पत्रिका का विमोचन करने के लिए पधारे मुख्य शिक्षा अधिकारी  रणजीत सिंह नेगी व अतिथियों का स्वागत विद्यालय की छात्राओं द्वारा बैंड बजाकर व छात्राओं द्वारा तिलक लगाकर किया गया!मुख्य शिक्षा अधिकारी नैनीताल रणजीत सिंह नेगी, प्रधानाचार्या डॉ भारती नारायण भट्ट,सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण सिंह खाती,ग्राम प्रधान  राधा कैलाश भट्ट, अभिभावक संघ की अध्यक्ष जानकी देवी की उपस्थिति में विद्यालय की “उमंग ” पत्रिका का विमोचन किया गया!

मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर  कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया! छात्राओं द्वारा वंदना प्रस्तुत की गई!अतिथियों  का स्वागत विद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत के माध्यम से किया गया! छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कुमाऊनी व गढ़वाली नृत्य प्रस्तुत किया गया! किरन कांडपाल  कक्षा 12 के द्वारा  क्लासिकल एकल नृत्य प्रस्तुत किया गया! तमन्ना के द्वारा प्रेरणादायक  कविता प्रस्तुति गई! परिषदीय परीक्षा में सर्वोत्तम अंक प्राप्त करने वाली कक्षा 12 की छात्रा दिया सनवाल व हाई स्कूल की चित्रांशी मिश्रा को  मुख्य शिक्षा अधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया!  समर कैंप की प्रतियोगिता में विजयी छात्राओं को पुरस्कृत किया गया!

मुख्य शिक्षा अधिकारी के संबोधन में छात्रों के लिए कड़ी मेहनत व आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया और समस्त स्टाफ को बधाई व शुभकामनायें दी गईं! विद्यालय के प्रागण में  मुख्य शिक्षा अधिकारी व प्रधानाचार्या द्वारा छायादार व फलदार वृक्ष इको क्लब के माध्यम से लगाए गए! कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता बीना मेहरा द्वारा किया गया! कल्पना जोशी, अभिलाषा कीर्ति, देव श्री मनराल, रीता लसपाल, हंसा पाण्डेय, प्रियंका चमयाल,रंजना रौतेला,मोनिका किलकोटी, कंचन पाण्डेय,कमला जोशी, नीता बिष्ट, जया आर्या, प्रशासनिक अधिकारी प्रदीप कुमार पाठक, हैमा फुलारा,जीवन चंद्र चुपडाल ,हैमा पंत उपस्थित  रहे।

Popular Articles