Top 5 This Week

Related Posts

नवनियुक्त मुख्य शिक्षा अधिकारी सुरेश चंद्र आर्य का संगठन ने किया स्वागत

हल्द्वानी। जनपद नैनीताल के मुख्य शिक्षा अधिकारी पद पर डायट प्राचार्य m सुरेश चंद्र आर्य को जनपद नैनीताल के मुख्य शिक्षा अधिकारी बनाए जाने पर शिक्षकों ने डाइट भीमताल पहुंचकर सुरेश चंद्र आर्य को मुख्य शिक्षा अधिकारी का दायित्व मिलने पर उन्हें बधाई देते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की। मुख्य शिक्षा अधिकारी सुरेश चंद्र आर्य से मिलने वालों में डिकर सिंह पडियार पूर्व जिला मंत्री उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संगठन जनपद नैनीताल श्री गोपाल सिंह बिष्ट ब्लॉक अध्यक्ष उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संगठन ओखल कांडा, सिद्धार्थ पंत कविता पन्त ,डॉक्टर देवेंद्र सिंह भैसोडा ,लक्ष्मण सिंह पडियार आदि सम्मिलित रहे|

नवनियुक्त मुख्य शिक्षा अधिकारी ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकताओं में रहेगा तथा जनपद में एक अच्छा शैक्षिक माहौल तैयार करने हेतु शिक्षकों को प्रोत्साहित करने के साथ ही उनकी समस्याओ का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। नव नियुवत  मुख्य शिक्षा अधिकारी श्री सुरेश चंद्र आर्य कर्मठता एवं व्यवहार कुशलता के लिए जाने जाते हैं।

Popular Articles