हल्द्वानी। साइबर ठगों ने एक महिला को निशाना बनाते हुए उसके दो बैंक खातों से कुल 1.83 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़िता ने मामले की शिकायत साइबर हेल्पलाइन पर दर्ज कराने के साथ ही मुखानी थाने में तहरीर देकर अज्ञात साइबर अपराधियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
प्रेमपुर लोश्यानी, पोस्ट आनंदपुर, निवासी मुन्नी आर्या, पत्नी किशन राम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 1 जुलाई से 2 जुलाई के बीच किसी अज्ञात व्यक्ति ने साइबर धोखाधड़ी कर उनके बैंक 1,83,000 रुपये निकाल लिए।
पीड़िता ने बताया कि घटना की शिकायत उन्होंने तत्काल साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत के तहत दर्ज करा दी है। इसके बाद उन्होंने 5 जुलाई को मुखानी थाने में तहरीर देकर अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। साइबर पोर्टल से प्राप्त विवरण और बैंक खातों के लेनदेन की जांच के बाद आरोपियों की पहचान कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।





