Top 5 This Week

Related Posts

नैनी झील से लगातार दूसरे दिन मिला शव, इलाके में सनसनी; स्थानीय व्यक्ति की मौत से फैली दहशत

नैनीताल। नैनीझील से लगातार दूसरे दिन शव मिलने की घटना से शहर में सनसनी फैल गई। आज सुबह फिर एक बार नैनी झील में एक स्थानीय अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने की सूचना मिली वही मौके पर पहुंची मल्लीताल पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर शव को झील से बाहर निकाला। मृतक की पहचान ऑल सेंट्स कॉलेज कंपाउंड निवासी महेंद्र चौहान के रूप में हुई। सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंचे और मृतक की पहचान की गई।
मृतक के बेटे के अनुसार शुक्रवार देर रात करीब एक बजे उनके पिता शौचालय जाने की बात कहकर घर से बाहर निकले थे काफी समय बीतने के बाद भी जब वह वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, रातभर रिश्तेदारों और परिचितों के साथ संभावित स्थानों पर खोजबीन की गई, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। जिसके बाद आज सुबह परिजनों को नैनीझील से शव मिलने की सूचना मिली,पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बीडी पांडे अस्पताल इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉ. सुनील कुमार ने बताया मृतक महेंद्र चौहान उम्र ( 56) जिसको झील से निकालकर लाएं थे जिसे अस्पताल में मृत अवस्था में लाएं गए थे, जाँच करने के बाद महेंद्र को मृत घोषित किया गया है, जिसके बाद शव गृह में रख दिया है जिसके बाद पोस्टमार्टम किया जा रहा, फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Popular Articles