Monday, March 2, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

देहरादून में शिया समुदाय का प्रदर्शन, अली खामेनेई की मौत की खबर पर जताया विरोध

देहरादून: ईरान के सुप्रीम लीडर Ali Khamenei की मौत की खबर फैलने के बाद रविवार दोपहर देहरादून में शिया समुदाय के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां और पोस्टर लेकर अमेरिका के खिलाफ नारेबाजी की और घटना की कड़ी निंदा की।

जानकारी के अनुसार, देहरादून जनपद के अंबाड़ी क्षेत्र में शिया समुदाय के लोग शोक व्यक्त करते हुए सड़कों पर उतर आए। अंबाड़ी स्थित इमामबाड़े में लोगों ने एकत्र होकर अली खामेनेई को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके प्रति संवेदना व्यक्त की।

प्रदर्शन के दौरान लोगों के हाथों में ईरान के झंडे के साथ-साथ तिरंगा भी दिखाई दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ नारेबाजी करते हुए  हमले की निंदा की।

Popular Articles