Top 5 This Week

Related Posts

भाजपा की ऐतिहासिक जीत का संकल्प: ‘अबकी बार 60 पार’  तीसरी बार प्रचंड बहुमत की भाजपा सरकार

​हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रकोष्ठ समन्वयक कौस्तुभानंद जोशी द्वारा संगठन के विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों, केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और हल्द्वानी विधानसभा के सर्वांगीण विकास को लेकर पार्टी का रुख स्पष्ट किया गया।पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कौस्तुभानंद जोशी ने कहा कि उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की विकास योजनाओं और आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में केंद्र सरकार द्वारा दी जा रही विभिन्न योजनाओं का सीधा लाभ प्रदेश की जनता तक पहुँच रहा है। केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों के कारण आज उत्तराखंड विकास के नए आयाम छू रहा है।

​पत्रकार बंधुओं से संवाद करते हुए उन्होंने दृढता से कहा कि संगठन के सभी कार्यकर्ता पूरी एकजुटता, निष्ठा और समर्पण के साथ धरातल पर कार्य कर रहे हैं। इस बार “अबकी बार 60 पार” के नारे के साथ भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड में तीसरी बार प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है।

​हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र पर विशेष चर्चा करते हुए प्रदेश प्रकोष्ठ समन्वयक कौस्तुभानंद जोशी ने कहा कि हल्द्वानी की सम्मानित जनता अब कांग्रेस के झूठे वादों, छलावे और निष्क्रियता से पूरी तरह ऊब चुकी है। जनता ने इस बार बदलाव का मन बना लिया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस बार हल्द्वानी विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी का प्रत्याशी ऐतिहासिक मतों से विजयी होगा और हल्द्वानी की जनता कमल का फूल खिलाकर यह सीट भाजपा की झोली में डालेगी।

​एक प्रश्न का उत्तर देते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि शीर्ष नेतृत्व व संगठन उन पर भरोसा जताता है और आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अवसर प्रदान करता है, तो वे निश्चित रूप से इस सीट को जीतकर भारतीय जनता पार्टी की झोली में डालेंगे। उन्होंने यह भी जोड़ा कि वे पार्टी के एक अनुशासित कार्यकर्ता हैं और संगठन द्वारा लिया गया अंतिम निर्णय ही उनके लिए सर्वोपरी व स्वीकार्य होगा। अंत में उन्होंने दोहराया कि हल्द्वानी का विकास केवल भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में ही संभव है, और सभी कार्यकर्ता मिलकर हल्द्वानी में भाजपा की विजय पताका फहराने के लिए पूरी तरह कटिबद्ध हैं।

Popular Articles