Thursday, March 5, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

‘शांति समझौते से ही खत्म होगा रूस-यूक्रेन संघर्ष’

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का युद्ध विराम का लेकर नजरिया बदल गया है। अब ट्रंप ने कहा कि रूस-यूक्रेन के बीच संघर्ष को सबसे अच्छा तरीका शांति समझौता है। ट्रंप ने यह पुतिन से मिलने के एक दिन बाद यह बात कही है, जबकि पहले वे युद्ध विराम की मांग करते रहे हैं। पुतिन भी लगातार शांति समझौते की वकालत कर रहे हैं। हालांकि देखने वाली बात यह है कि यू्क्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की इस पर क्या फैसला लेते हैं। अलास्का में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेनी नेता जेलेंस्की और यूरोपीय नेताओं से बात की। इसके बाद ट्रंप ने कहा कि सभी का मानना है कि रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध को समाप्त करने का सबसे अच्छा तरीका सीधे शांति समझौते पर पहुंचना है। इससे युद्ध खुद ही खत्म हो जाएगा। उन्होंने ट्रुथ सोशल पर लिखा कि युद्ध विराम समझौते अक्सर टिक नहीं पाते। एक अधिकारी ने बताया कि ट्रंप ने पुतिन के दो यूक्रेनी क्षेत्रों पर पूर्ण कब्जा करने के प्रस्ताव का समर्थन किया। इसके बदले में यूक्रेन में दो अन्य क्षेत्रों में तैनात सैनिकों को रोक दिया जाएगा। पुतिन की मांग है कि यूक्रेन डोनबास छोड़ दे। इसके बदले में रूस की सेना दक्षिणी यूक्रेन के काला सागर बंदरगाह क्षेत्र खेरसॉन और जापोरीज्जिया में हमले रोक देगी। जबकि यूक्रेन के राष्ट्रपति ने डोनबास छोड़ने से इनकार किया है। इस पर ट्रंप का कहना है कि वह यूक्रेन को पूर्ण सुरक्षा गारंटी देने को तैयार है।

यूरोपीय संघ ने पुतिन को घेरा

ट्रंप पुतिन वार्ता को लेकर यूरोपीय संघ के राजनियक काजा कल्लास ने कहा कि पुतिन की हमलों को खत्म करने की इच्छा नहीं है। वे वार्ता को लंबा खींच रहे हैं। कल्लास ने कहा कि रूस यु्द्ध को खत्म करना नहीं चाहता है। हालांकि अब सबकी निगाहें यूक्रेन और अमेरिका की वार्ता पर टिकी हैं।

Popular Articles