Top 5 This Week

Related Posts

विधि क्षेत्र में मनु अग्रवाल ने हासिल की पीएचडी की उपाधि

रामनगर। विधि के क्षेत्र में अधिवक्ता मनु अग्रवाल ने महत्वपूर्ण शैक्षणिक उपलब्धि हासिल करते हुए साबरमती विश्वविद्यालय, अहमदाबाद से विधि विषय में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। उनके शोध की सफलता से अधिवक्ता साथियों और क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है।

मनु अग्रवाल ने “चिकित्सीय एवं विधिक पेशेवरों के लिए विधिक प्रतितोष व्यवस्था तथा क्लाइंट-रोगी के कानूनी संरक्षण हेतु उपायों एवं विधिक समस्याओं का एक अध्ययन” विषय पर शोध किया। उनके शोध का निर्देशन साबरमती विश्वविद्यालय के विधि विभाग के सहायक आचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह ने किया।

अग्रवाल ने अपनी उपलब्धि का श्रेय गुरुजनों, शोध निर्देशक डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह तथा रामनगर के वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. पूरन चन्द्र पाण्डे को दिया। उन्होंने कहा कि डॉ. पाण्डे के निरंतर मार्गदर्शन, प्रोत्साहन और सहयोग से शोध कार्य को पूरा करने में महत्वपूर्ण मदद मिली।

एक ही गुरु, दो शोधार्थी और पीएचडी की उपलब्धि
खास बात यह है कि डॉ. पूरन चन्द्र पाण्डे के शोध निर्देशक भी डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह ही रहे हैं। डॉ. पाण्डे ने वर्ष 2024 में इसी साबरमती विश्वविद्यालय से विधि में पीएचडी की उपाधि हासिल की थी। इस तरह दोनों की अकादमिक यात्रा में एक ही शोध निर्देशक की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

शिक्षा के क्षेत्र में लंबी उपलब्धियों की फेहरिस्त
मनु अग्रवाल की शैक्षणिक यात्रा भी खासा व्यापक रही है। उनके पास एम.कॉम., एम.ए. (राजनीति विज्ञान), एम.ए. (अर्थशास्त्र), एम.ए. (समाजशास्त्र), एम.ए. (पब्लिक हेल्थ एडमिनिस्ट्रेशन), एम.ए. मास कम्युनिकेशन, एम.ए. (मनोविज्ञान), एमसीए, एमबीए, ओ-लेवल, ए-लेवल, एलएलबी और एलएलएम जैसी अनेक उच्च शैक्षणिक योग्यताएं हैं।

मनु अग्रवाल की पीएचडी को विधि एवं न्याय के क्षेत्र में उनके निरंतर अध्ययन, शोध और अकादमिक रुचि की महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। उनकी सफलता पर अधिवक्ता साथियों और शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Popular Articles