Top 5 This Week

Related Posts

सचिवालय रक्षक संघ की नई कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित

देहरादून। उत्तराखंड सचिवालय रक्षक संघ के द्विवार्षिक चुनाव सोमवार को सचिवालय परिसर में संपन्न हुए। आम सभा की बैठक में संघ की नई कार्यकारिणी का आगामी दो वर्षों के लिए सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचन किया गया।

मुख्य सुरक्षा अधिकारी एवं संघ के संरक्षक तथा मुख्य चुनाव अधिकारी जीवन सिंह बिष्ट ने निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने के बाद नई कार्यकारिणी की घोषणा की। चुनाव में विनयपाल सिंह को अध्यक्ष, पूनम को उपाध्यक्ष और दिनेश उनियाल को महासचिव चुना गया। वहीं राकेश रयाल और हेमा चंद को संयुक्त सचिव तथा मनोज पंवार को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

कार्यकारिणी सदस्य के रूप में आशीष कुमार, नीरज कुमार, नीशू, सूचिता, विशाल और रीना नेगी का भी सर्वसम्मति से निर्वाचन हुआ। इस तरह संघ की पूरी नई टीम का गठन निर्विरोध तरीके से किया गया।

निर्वाचन के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संघ के सभी सदस्यों का समर्थन और विश्वास जताने के लिए आभार व्यक्त किया। नई कार्यकारिणी ने संगठन की एकजुटता बनाए रखने, कर्मचारियों के हितों को प्राथमिकता देने और संघ की गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाने के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।

संघ के पदाधिकारियों के निर्विरोध निर्वाचन को संगठन में आपसी सहमति और एकजुटता के रूप में देखा जा रहा है। नई कार्यकारिणी के सामने कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने और संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी होगी।

 

Popular Articles