Thursday, March 5, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

सिर्फ दो मिनट में मस्तिष्क में रक्तस्राव का पता लगाएगा ‘सेरेबो’

भारतीय वैज्ञानिकों और इंजीनियरों ने मिलकर एक ऐसा स्वदेशी उपकरण विकसित किया है, जो मात्र दो मिनट में मस्तिष्क में रक्तस्राव (ब्रेन ब्लीड) का पता लगा सकता है। इस उपकरण को ‘सेरेबो’ नाम दिया गया है। यह पोर्टेबल और नॉन-इनवेसिव तकनीक है, यानी जांच के लिए किसी प्रकार का चीरा लगाने की आवश्यकता नहीं होगी।
सेरेबो नियर-इन्फ्रारेड स्पेक्ट्रोस्कोपी और मशीन लर्निंग तकनीक पर आधारित है। यह मस्तिष्क ऊतक से गुजरने वाले प्रकाश तरंगों का विश्लेषण कर रक्तस्राव या सूजन की स्थिति को पहचान लेता है। परिणाम तुरंत हरे, पीले और लाल रंगों के संकेतों में मिलते हैं।

इस उपकरण का विकास आईसीएमआर-एमडीएमएस, एम्स भोपाल, निम्हांस बेंगलुरु और बायोस्कैन रिसर्च कंपनी ने संयुक्त रूप से किया है। अहमदाबाद सिविल अस्पताल में 70 से अधिक मरीजों पर हुए परीक्षण में यह उपकरण 100 फीसदी असरदार साबित हुआ।
आईसीएमआर के अनुसार, भारत में हर साल दुर्घटनाओं में घायल होने वाले 44% मरीज मस्तिष्क चोट का समय पर पता न चलने से एक माह के भीतर दम तोड़ देते हैं। उच्च रक्तचाप और एडिमा (दिमाग में सूजन) से पीड़ित रोगियों में भी मृत्यु दर 30% से 50% तक रहती है। ऐसे में सेरेबो समय रहते जीवनरक्षक साबित हो सकता है।

Popular Articles