Saturday, July 26, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

भारी बारिश से उत्तराखंड में जनजीवन अस्त-व्यस्त, केदारनाथ यात्रा रोकी गई, यमुनोत्री मार्ग बंद

उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। केदारनाथ यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है, जबकि यमुनोत्री धाम को जोड़ने वाली सड़क धंसने से श्रद्धालु फंसे हुए हैं। दूसरी ओर श्रीनगर गढ़वाल में लोगों के घरों में बारिश का पानी घुस गया है।

 

🔹 श्रीनगर में घरों में घुसा पानी

श्रीनगर गढ़वाल नगर निगम के वार्ड 29 (भक्तियाना, एनआईटी के पास) में शुक्रवार देर रात हुई तेज बारिश से दो घरों में पानी घुस गया।
स्थानीय निवासी भास्कर रतूड़ी के अनुसार, सुबह 4 बजे घर की फर्श पर पानी भरा हुआ मिला।
बताया गया कि राष्ट्रीय राजमार्ग की नाली चोक होने के कारण पानी घरों में घुसा।

 

🔹 केदारनाथ यात्रा पर विराम

गौरीकुंड से ऊपर हो रही मूसलधार बारिश के चलते केदारनाथ यात्रा मार्ग अवरुद्ध हो गया है। प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए यात्रा एहतियातन रोक दी है।

 

🔹 यमुनोत्री मार्ग पर सड़क धंसी, श्रद्धालु फंसे

फूलचट्टी के पास जानकीचट्टी मार्ग पर सड़क धंसने से यमुनोत्री धाम को जोड़ने वाली सड़क पूरी तरह बंद हो गई है।
दोनों ओर दर्जनों वाहन, जिनमें श्रद्धालु और स्थानीय लोग सवार हैं, फंसे हुए हैं।

जानकीचट्टी चौकी प्रभारी गंभीर सिंह तोमर के अनुसार:

  • बस और टैम्पो ट्रैवलर जैसे बड़े वाहन बंद
  • छोटे वाहनों की आवाजाही भी बेहद जोखिमभरी

 

🔹 मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

  • देहरादून, चंपावत और नैनीताल जिलों के लिए येलो अलर्ट
  • अन्य पर्वतीय जिलों में तेज बारिश की संभावना

Popular Articles