Saturday, June 28, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

‘2047 तक भारत को 32 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाना लक्ष्य’, लंदन में बोले पीयूष गोयल

ब्रिटेन दौरे पर गए भारत के उद्योग एवं आपूर्ति मंत्री पीयूष गोयल ने भारत के 32 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के लक्ष्य पर जोर दिया। जहां लंदन के साइंस म्यूजियम में आयोजित फ्यूचर फ्रंटियर्स फोरम में भारत के आर्थिक भविष्य और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को लेकर कई सारी बड़ी बातें की। साथ ही उन्होंने भारत और ब्रिटेन के बीच ऐतिहासिक रिश्तों और सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि दोनों देश लोकतांत्रिक मूल्यों और समृद्ध विरासत को साझा करते हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत आज 2500-3000 डॉलर प्रति व्यक्ति आय वाला देश है, लेकिन हमारा सपना है कि 2047 तक जब हम आजादी के 100 साल पूरे करेंगे, तब भारत 32 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बने। उन्होंने ब्रिटेन की राजनीतिक पार्टियों की स्थिरता और परिपक्वता की सराहना करते हुए कहा कि मैं चाहता हूं कि हमारे यहां भी विपक्ष इतना परिपक्व हो। इसके साथ ही गोयल ने ब्रिटेन और भारत के बीच व्यापार समझौते पर भी बात की। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन की पिछली सरकार के साथ व्यापार समझौते को लेकर कई बातचीत हुई और नई लेबर सरकार ने सत्ता में आने के बाद भी उन प्रयासों को आगे बढ़ाया। गोयल ने कहा कि लेबर सरकार का ये कदम परिपक्व राजनीति का उदाहरण है।

इसके साथ ही फ्यूचर फ्रंटियर्स फोरम में केंद्रीय मंत्री गोयल ने भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भारत में बढ़ती लोकप्रियता पर भी बातें की। उन्होंने कहा कि भारत एआई को अपनाने जा रहा है और हम इसे रोजगार के लिए खतरे के रूप में नहीं देखता। उन्होंने कहा कि एआई से डेटा विश्लेषण और नई संभावनाओं को समझने में मदद मिलेगी।

Popular Articles