Top 5 This Week

Related Posts

ईरान-इजरायल के बीच संघर्ष के बाद एयरस्पेस बंद, Air India समेत कई एयरलाइंस ने डायवर्ट की फ्लाइट

इजरायल ने ईरान के कई ठिकानों पर शुक्रवार की सुबह जोरदार हमले किए। इससे पूरे ईरान में अफरा-तफरी मच गई। पलटवार करते हुए ईरान ने भी इजरायल पर ड्रोन दागे, लेकिन इजरायली सेना का दावा है कि सारे ड्रोन मार गिराए गए हैं और एक भी इजरायल की सीमा तक नहीं पहुंच पाया है।

वहीं दोनों देशों के बीच शुरू हुए इस संघर्ष का असर एयरलाइंस के परिचालन पर भी पड़ा है। इजरायल, ईरान, इराक और जॉर्डन ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है। एअर इंडिया और कतर एयरवेज समेत कई एयरलाइंस को अपनी फ्लाइट या तो रद करनी पड़ी या उन्हें डायवर्ट कर दिया गया।

एअर इंडिया ने भी इस संबंध में यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। एयरलाइन ने कहा, ‘ईरान में उत्पन्न हुई वर्तमान स्थिति और एयरस्पेस के बंद होने के बाद यात्रियों के सुरक्षा के लिए कई फ्लाइट डायवर्ट की जा रही हैं और कुछ अपने ओरिजन लौट रही हैं।’

वहीं अब इजरायल ने दुनियाभर में अपने दूतावासों को बंद कर दिया है। इजरायल ने अपने नागरिकों को हिदायत दी है कि वह पब्लिक प्लेस में यहूदी या इजरायली प्रतीकों का प्रदर्शन न करें। ये दूतावास कब तक बंद रखे जाएंगे, इसके बारे में अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

Popular Articles