Top 5 This Week

Related Posts

‘मैंने भारत-पाकिस्तान युद्ध रोका, मिले इसका श्रेय’; फिर क्रेडिट को लालायित ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया तनाव को खत्म करने को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के बाद युद्ध के कगार पर खड़े दोनों देशों के बीच सीजफायर करवाने में अहम भूमिका निभाई। साथ ही कश्मीर के मुद्दे पर भी लंबे समय से चले आ रहे तनाव को रोकने में अहम भूमिका निभाने के लिए तैयार है।  अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि वह कश्मीर मुद्दा हल करने के लिए भारत और पाकिस्तान को साथ लाने के लिए तैयार हैं। व्हाइट हाउस में गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि हम उन दोनों (भारत और पाकिस्तान) को साथ लाने जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच कश्मीर को लेकर लंबे समय से प्रतिद्वंद्विता है, इसे समाप्त करने के लिए मैं कुछ भी कर सकता हूं। साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत-पाकिस्तान तनाव को खत्म करने वाले अपने दावे को एक बार फिर दोहराया कि उन्होंने फोन करके भारत-पाकिस्तन के बीच सीजफायर करवाया। उन्होंने कहा कि मैंने भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध को रोका।

ट्रंप ने आगे कहा कि भारत और पाकिस्तान दोनों ही युद्ध की तैयारी में थे, और पाकिस्तान की तरफ से हमला करने की बारी थी। वो परमाणु हमला करने की सोच रहे थे। इसी दौरान मैंने दोनों देशों के नेताओं को फोन किया, उनसे बातचीत की और कहा कि अगर आप युद्ध करोगे या परमाणु हथियार चलाओगे, तो अमेरिका से व्यापार नहीं कर पाओगे।

Popular Articles