हल्द्वानी। तीनपानी स्थित धान मिल फार्म से रात के अंधेरे में तीन मोटर चोरी कर ले जाने के मामले का पुलिस ने तेजी से खुलासा कर दिया। सीसीटीवी फुटेज और सुरागरसी-पतारसी के आधार पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए चोरी की दो मोटरें बरामद कर लीं। तीसरी मोटर की तलाश में पुलिस जुटी है।
मंडी चौकी क्षेत्र के स्वास्तिक उद्योग से तीन मोटर चोरी होने के मामले में वादी मनोज कुमार बेलवाल ने 12 अगस्त को कोतवाली में तहरीर दी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक नरेंद्र कुमार को सौंपी।
मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।
पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ सुरागरसी-पतारसी शुरू की। जांच में चोरी की वारदात में मौ. सारिक पुत्र अब्दुल वाजिद निवासी छोटी रोड, इंद्रानगर, बनभूलपुरा का नाम सामने आया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चोरी की दो मोटर बरामद कर लीं। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया
सीसीटीवी ने खोला चोरी का राज
पुलिस के मुताबिक वारदात के बाद सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल अहम कड़ी साबित हुई। फुटेज और स्थानीय स्तर पर की गई सुरागरसी के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची और चोरी का माल बरामद कर लिया।
पुलिस टीम
उपनिरीक्षक नरेंद्र कुमार, प्रभारी चौकी मंडी, कांस्टेबल अरुण राणा समेत पुलिस टीम ने कार्रवाई में अहम भूमिका निभाई।





