ट्रंप प्रशासन फेडरल रिजर्व गवर्नर मिशेल बोमन को केंद्रीय बैंक की शीर्ष वित्तीय नियामक नियुक्त करने की योजना बना रहा है। बोमन छह साल से फेड के गवर्निंग बोर्ड की सदस्य हैं। वह माइकल बार की जगह लेंगी। बोमन की नियुक्ति की खबर बुधवार (स्थानीय समयानुसार) को ब्लूमबर्ग न्यूज ने दी। माइकल बार को पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन ने नियुक्त किया था। 2023 के विनियामक सुधार प्रस्ताव में रिजर्व में अधिक पूंजी रखने के प्रस्ताव के बाद माइकल बड़े अमेरिकी बैंकों के निशाने पर आ गए थे।बोमन ने फेड गवर्नर क्रिस्टोफर वालर के साथ मिलकर माइकल बार के प्रस्ताव के खिलाफ मतदान किया। बोमन को ट्रंप ने अपने पहले कार्यकाल के दौरान 2018 में फेड के गवर्निंग बोर्ड में नियुक्त किया था।
हालांकि, माइकल बार ने पर्यवेक्षण के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया, लेकिन वह अभी भी फेड के सात सदस्यीय बोर्ड में बने हुए हैं। इस स्थिति के कारण, ट्रंप को फेड के बाहर से किसी को नियुक्त करने की बजाय मौजूदा सात गवर्नरों में से एक को चुनने के लिए मजबूर होना पड़ा।
अमेरिकी फेडरल रिजर्व के शीर्ष वित्तीय नियामक बनेंगी मिशेल बोमन
