Top 5 This Week

Related Posts

शहर के एक खाते में जमा हो रही थी साईबर ठगी की रकम

पुलिस ने खाताधारक पर प्राथमिकी दर्ज की,एनसीआरपी पोर्टल पर मिली थी शिकायतें, एसएसआई ने की थी जांच

रुद्रपुर। पुलिस जांच के दौरान जब तौसीब खान के घर सत्यापन के लिए पहुंची तो वहां कोई व्यक्ति नहीं मिला। मामले की जांच में एनसीआरपी पोर्टल पर इस बैंक खाते से संबंधित चार शिकायतें दर्ज मिलीं।

सीओ सिटी विभव सैनी ने बताया कि जांच के दौरान खाते में दिल्ली, बिहार, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल से साइबर अपराध से जुड़ी 2,22,999 रुपये की धनराशि जमा होना पाया गया। उन्होंने बताया कि खाताधारक अपने बैंक खाते का उपयोग साइबर ठगी से प्राप्त रकम के रिसीवर के रूप में कर रहा था।

सीओ सिटी ने बताया कि खाताधारक का पता सत्यापित नहीं होने और बैंक खाते में संदिग्ध लेनदेन मिलने के आधार पर उसके खिलाफ प्राथमिकी पंजीकृत कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

Popular Articles