Top 5 This Week

Related Posts

विधायक ने जिला अस्पताल का भ्रमण कर डॉक्टरों की कमी को लेकर स्वास्थ मंत्री उनियाल से दूरभाष पर वार्ता की,जल्द हो डाक्टरों की तैनाती

विधायक ने भर्ती मरीजों से मुलाक़ात कर उनका उपचार व स्वास्थ सुविधा की भी जानकारी ली

द्रपुर। विधायक शिव अरोरा ने मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी के साथ जिला अस्पताल का भ्रमण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने डॉक्टरों की कमी को लेकर स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल से दूरभाष पर वार्ता कर जल्द चिकित्सकों की तैनाती कराने की मांग की। साथ ही भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनके उपचार एवं स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी भी ली।

जिला अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्था और मरीजों को मिल रहे इलाज की स्थिति का निरीक्षण करने के दौरान विधायक ने पीएमएस के साथ बैठक कर कई डॉक्टरों के स्थानांतरण के बाद उत्पन्न हुई रिक्तता पर चर्चा की। उन्होंने स्थानांतरण से पूर्व और स्थानांतरण के बाद का चार्ट तैयार करने के निर्देश दिए।

विधायक शिव अरोरा ने कहा कि रुद्रपुर जिला मुख्यालय होने के साथ औद्योगिक क्षेत्र भी है, जहां प्रतिदिन हजारों लोग उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचते हैं। ऐसे में डॉक्टरों के स्थानांतरण से कई विभागों में चिकित्सकों की कमी हो गई है, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुई हैं और मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

भ्रमण के दौरान विधायक ने पीएमएस से स्थानांतरित चिकित्सकों की जानकारी ली। उन्हें बताया गया कि आठ डॉक्टरों का स्थानांतरण हुआ था, जिनमें से उनके स्थान पर आने वाले चिकित्सकों की तैनाती के आदेश जारी हो चुके हैं, जबकि दो गायनी और एक रेडियोलॉजिस्ट के आदेश अभी जारी नहीं हुए हैं।

विधायक ने बताया कि इस गंभीर विषय को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल को जिला अस्पताल में डॉक्टरों की शीघ्र तैनाती के संबंध में पत्र भी लिखा है। साथ ही स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल से दूरभाष पर वार्ता भी हुई। वार्ता में स्वास्थ्य मंत्री ने आश्वस्त किया कि अगले कुछ दिनों में स्थानांतरित चिकित्सकों के स्थान पर आने वाले डॉक्टरों की तैनाती जिला अस्पताल में कर दी जाएगी। साथ ही जिन तीन चिकित्सकों के स्थानांतरण के आदेश अभी जारी नहीं हुए हैं, उन्हें भी जल्द जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।

विधायक ने कहा कि रुद्रपुर जिला अस्पताल में जिले भर से लोग उपचार के लिए आते हैं। ऐसे में यहां स्वास्थ्य व्यवस्था बेहतर बनाए रखने के लिए बाल रोग विभाग, गायनी विभाग, फिजिशियन, हड्डी रोग विभाग और रेडियोलॉजिस्ट जैसे महत्वपूर्ण विभागों में चिकित्सकों की रिक्तियां जल्द भरने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि इमरजेंसी वार्ड से लेकर जनरल वार्ड तक भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा उन्हें मिल रहे उपचार और स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। विधायक ने कहा कि गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों की निर्भरता जिला अस्पताल पर अधिक रहती है। ऐसे में उम्मीद है कि डॉक्टरों की तैनाती होने के बाद यहां स्वास्थ्य सेवाएं पहले की भांति सुचारु रूप से लोगों को मिलने लगेंगी।

इस दौरान पीएमएस एएम शर्मा, डॉ. इरशाद, मयंक कक्कड़, केपी राठी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Popular Articles