पुलभट्टा क्षेत्र में बस चालक के साथ सार्वजनिक स्थान पर की गई थी मारपीट
रुद्रपुर। पुलभट्टा पुलिस ने रोडवेज बस चालक के साथ सार्वजनिक स्थान पर हुई मारपीट की घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई कर रही है।
तीनों आरोपी ट्रक चालक हैं।
तीनों की गिरफ्तारी नियमानुसार 172 बीएनएसएस के तहत हुई है। पुलिस के मुताबिक बस में सवारिया मौजूद थीं। यात्रियों को समय पर उनके गंतव्य स्थान पर पहुंचना था।इसलिए रोडवेज बस चालक की ओर से कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर नहीं दी गई थी।रोडवेज बस चालक द्वारा तहरीर दिए जाने पर अभियोग पंजीकृत करके विधिक कार्रवाई भी की जाएगी।
गिरफ्तार अभियुक्त
सैफ खान पुत्र बाबू खान, निवासी शंकर फार्म, थाना पुलभट्टा।
सावेज खान पुत्र सरवर खान, निवासी शंकर फार्म पुलभट्टा।
रिजवान पुत्र जमील बख्श, निवासी वार्ड नंबर 6, नई सुनहरी, थाना किच्छा।





