Top 5 This Week

Related Posts

बारिश के साथ ठंड बढ़ने की चेतावनी : सीएम धामी

मौसम विभाग द्वारा उत्तराखंड में बारिश के साथ ठंड बढ़ने की चेतावनी दी गई है। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री धामी ने सभी जिलाधिकारियों को रैन बसेरों में पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही जरूरतमंद लोगों को रजाई और कंबल वितरित करने के निर्देश दिए हैं।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि तहसील स्तर पर ठंड से बचाव के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं की जाएं। जरूरत के अनुसार रैन बसेरों को शुरू करने के साथ ही बेघर लोगों और परिवारों को रैन बसेरों में शिफ्ट किया जाए। खासकर बच्चों, महिलाओं और बीमार लोगों को तत्काल रैन बसेरों की सुविधा दी जाए।

Popular Articles