Top 5 This Week

Related Posts

आज कई जिलों में ओलावृष्टि का यलो अलर्ट

उत्तराखंड में आज (रविवार) से बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में बिजली चमकने के साथ ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 3,500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 18 से 20 फरवरी तक मौसम बदलने की संभावना है। 21 फरवरी को भी प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश व ओलावृष्टि की संभावना है। यहां इस माह की शुरुआत में साल की पहली बर्फबारी हुई थी।

Popular Articles