बालासोर स्थित फकीर मोहन कॉलेज की 20 वर्षीय छात्रा की आत्मदाह के बाद हुई मौत के विरोध में गुरुवार को ओडिशा में विपक्षी दलों ने राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया। बंद का व्यापक असर भद्रक, मयूरभंज सहित कई जिलों में देखा गया, जहां दुकानें बंद रहीं और सार्वजनिक परिवहन बाधित हुआ। छात्रा की मौत को लेकर प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए जा रहे हैं, जिससे जनाक्रोश तेज हो गया है।





