देहरादून। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले परिवहन विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। विभाग ने तीन क्षेत्रीय परिवहन अधिकारियों (RTO) और नौ सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारियों (ARTO) समेत कुल 75 अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले किए हैं। इसके अलावा नौ संभागीय निरीक्षकों (RI) और 33 परिवहन कर अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है। परिवहन आयुक्त रविनाथ रमन की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं।
RTO स्तर पर हुए ये बदलाव
अल्मोड़ा में तैनात आरटीओ अनिता चंद को परिवहन मुख्यालय में सहायक परिवहन आयुक्त के पद पर भेजा गया है। उनके स्थान पर पौड़ी में तैनात द्वारिका प्रसाद को अल्मोड़ा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, अल्मोड़ा में तैनात नंद किशोर को आरटीओ (प्रशासन), पौड़ी बनाया गया है।
नौ ARTO को मिली नई तैनाती
विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, नौ एआरटीओ के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है। इनमें मनीष तिवारी को काशीपुर, संदीप वर्मा को विकासनगर, विपिन कुमार सिंह को ऋषिकेश और रावत सिंह को हल्द्वानी भेजा गया है।
इसी तरह अशीत कुमार झा को टनकपुर, मनोज बगोरिया को अल्मोड़ा, आशीष भटगाई को विकासनगर, धर्मेंद्र सिंह बिष्ट को कोटद्वार और निखिलेश ओझा को कर्णप्रयाग में नई जिम्मेदारी दी गई है।
RI और परिवहन कर अधिकारियों के भी तबादले
परिवहन विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से नौ संभागीय निरीक्षकों और 33 परिवहन कर अधिकारियों के दायित्व भी बदले हैं। इसके साथ ही 21 उपनिरीक्षकों का भी स्थानांतरण किया गया है।
विभागीय स्तर पर किए गए इन बदलावों को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और एक ही स्थान पर लंबे समय से तैनात अधिकारियों-कर्मचारियों के स्थानांतरण से जोड़कर देखा जा रहा है।





