Top 5 This Week

Related Posts

हर घर तिरंगा अभियान के तहत रुद्रपुर में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा, विधायक शिव भी शामिल हुए

हाथों में तिरंगा, दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा लेकर सड़कों पर उमड़ा युवाओं का सैला

रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभर में चल रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के निमित्त भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से हर घर तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में विधायक शिव अरोरा भी शामिल हुए। गुरुवार को भाजयुमो जिलाध्यक्ष बिट्टू चौहान के नेतृत्व में आयोजित इस तिरंगा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में युवा, भाजपा कार्यकर्ता एवं राष्ट्रभक्त नागरिक उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

इस दौरान उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल हमारे देश का ध्वज नहीं,बल्कि भारत की गौरवशाली विरासत,वीर जवानों के बलिदान और करोड़ों देशवासियों की एकता एवं अखंडता का प्रतीक है। तिरंगे की शान, देश की आन और राष्ट्र के प्रति समर्पण का यह दृश्य अत्यंत गौरवपूर्ण एवं प्रेरणादायी है।विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चल रहा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान देशवासियों में राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को और मजबूत करने का अभियान है।

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर प्रत्येक नागरिक अपने घर पर तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति सम्मान और गौरव की भावना को प्रदर्शित करे।उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि देश की युवा शक्ति राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। तिरंगा यात्रा जैसे आयोजन युवाओं को देश के स्वतंत्रता संग्राम, वीर शहीदों के बलिदान और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों से जोड़ने का कार्य करते हैं।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष बिट्टू चौहान ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रभक्ति की भावना को और मजबूत करना तथा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाना है। इस दौरान जिला महामंत्री तरुण दत्ता, जिला उपाध्यक्ष अमित नारंग,भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री रश्मि रास्तोगी, किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री धीरेन्द्र मिश्रा,रचित सिंह,जिला मंत्री प्रमोद मित्तल,रोहित गुप्ता,मनीष गोस्वामी, राज कोली, विक्की राघव,आदेश भारद्वाज, नवजोत सिंह, मोहित कुमार,नीलकंठ राणा बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

Popular Articles