Top 5 This Week

Related Posts

भारतीय छात्रों के अमेरिकी वीजा में देरी पर 30 सीनेटरों ने उठाए सवाल

वाशिंगटन। अमेरिका में फॉल अकादमिक सत्र शुरू होने से पहले भारतीय छात्रों के लिए वीजा अपॉइंटमेंट में हो रही देरी का मुद्दा तूल पकड़ता जा रहा है। अमेरिकी सीनेट के 30 सदस्यों ने विदेश मंत्री से इस मामले में जवाब मांगा है। सीनेटरों ने छात्रों की वीजा प्रक्रिया में तेजी लाने और उन्हें समय पर अमेरिका पहुंचने में मदद करने की मांग की है।

रिपोर्ट के अनुसार, बड़ी संख्या में भारतीय छात्र अमेरिकी विश्वविद्यालयों में पढ़ाई के लिए जाने की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन वीजा इंटरव्यू के लिए लंबा इंतजार उनकी चिंता बढ़ा रहा है। छात्रों को आशंका है कि अपॉइंटमेंट में देरी के कारण वे शैक्षणिक सत्र की शुरुआत तक अपने कैंपस नहीं पहुंच पाएंगे।

सीनेटरों ने प्रशासन से वीजा अपॉइंटमेंट की उपलब्धता और प्रक्रिया में आ रही बाधाओं के बारे में जानकारी मांगी है। उनका कहना है कि अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए समय पर वीजा जारी होना अमेरिकी उच्च शिक्षा संस्थानों और छात्रों, दोनों के हित में है।

भारत अमेरिका के लिए अंतरराष्ट्रीय छात्रों के प्रमुख स्रोतों में शामिल है। ऐसे में वीजा प्रक्रिया में किसी भी तरह की लंबी देरी का असर बड़ी संख्या में भारतीय विद्यार्थियों पर पड़ सकता है।

अमेरिकी विश्वविद्यालयों में नया शैक्षणिक सत्र नजदीक आने के बीच अब नजर इस बात पर है कि अमेरिकी विदेश विभाग वीजा अपॉइंटमेंट की समस्या को दूर करने के लिए क्या कदम उठाता है।

 

Popular Articles