Top 5 This Week

Related Posts

बगवाड़ा पुलिस ने लूट का छठा आरोपी दबोचा,60 हजार रुपए भी बरामद, तीन और आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

कैश कलेक्शन कर्मी से हुई थी लूट,एक किशोर समेत 5 आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके

कांस्टेबल ललित मोहन की रही अहम भूमिका,कोर्ट में पेश करने की जा रही कार्रवा

रुद्रपुर। एयरटेल बैंक के कैश कलेक्शन से हुई लूट के मामले में बगवाड़ा पुलिस ने छठा आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 60 हजार रुपए की नगदी भी बरामद की। पुलिस उसे कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई कर रही है। अभी तीन आरोपी बचे हैं। पुलिस तलाश में जुटी है। एक किशोर समेत 5 आरोपी पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं। कोतवाल प्रकाश दानू ने बताया कि पिछले दिनों मलसी निवासी विनीत पाठक से अज्ञात बदमाशों ने मारपीट कर करीब 12 लाख से अधिक की नगदी लूट ली थी।

इस मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। उन्होंने बताया कि बगवाड़ा पुलिस ने इस मामले में एक किशोर समेत 5 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल दिया है। अन्य की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही थी। उन्होंने बताया कि लूट में शामिल इंदर पाल सिंह उर्फ इंद्रजीत सिंह पुत्र अवतार सिंह आदर्श कालोनी रुद्रपुर की लोकेशन जाफरपुर से पसियापुरा जाने वाले मार्ग पर बैठे होने की सूचना मिली।

इस पर चौकी प्रभारी बगवाड़ा निर्मल लटवाल,एसआई मोहन चंद्र जोशी, कांस्टेबल ललित मोहन गणेश गिरी,नवीन गिरी, देवेंद्र तोमक्याल आदि पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस को देख वह भागने लगा। पुलिस ने उसे घेराबंदी कर दबोच लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 60 हजार रुपए भी बरामद किए। कोतवाल ने बताया कि घटना में शामिल अन्य तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। उन्होंने जल्द ही गिरफ्तार करने का दावा किया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।

आरोपी की गिरफ्तारी में कांस्टेबल ललित की रही अहम भूमिका

चौकी प्रभारी निर्मल लटवाल ने बताया कि पुलिस टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। गिरफ्तार आरोपी इंदर पाल उर्फ इंद्रजीत की गिरफ्तारी में की कांस्टेबल ललित मोहन की अहम भूमिका रही। वह काफी समय से उसकी सुराग रसी में लगे थे।

Popular Articles