रुद्रपुर। भाजपा उत्तराखंड का प्रदेश प्रवक्ता बनाए जाने के बाद किच्छा के पूर्व विधायक एवं स्वतंत्रता संग सेनानी उत्तराधिकारी राजेश शुक्ला का स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ग्राम भगवानपुर पहुंचे। यहां पर ग्राम प्रधान विनीत सोलंकी के नेतृत्व में गांव के लोगों ने उनका जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया। ग्राम प्रधान द्वारा आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पुष्पमालाओं एवं अंगवस्त्र भेंट कर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दीं।
इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने ग्रामीण एवं ग्राम प्रधान विनीत सोलंकी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा ने उन्हें प्रदेश प्रवक्ता के रूप में जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, वह उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। वह पार्टी की नीतियों, विचारधारा और केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने तथा संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।
कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में देश और उत्तराखंड विकास एवं जनकल्याण के नए आयाम स्थापित कर रहे हैं। सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना भाजपा की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं और जनता के सहयोग से पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयास किया जाएगा। प्रदेश प्रवक्ता के रूप में नई जिम्मेदारी मिलने के बाद भी क्षेत्र की जनता से उनका संपर्क और संवाद निरंतर जारी रहेगा।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान विनीत सोलंकी ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी राजेश शुक्ला को भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड का प्रदेश प्रवक्ता बनाए जाने से क्षेत्र के कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है। राजेश शुक्ला ने अपने राजनीतिक जीवन में क्षेत्र की जनता के बीच रहकर लगातार जनसमस्याओं के समाधान एवं विकास के लिए कार्य किया है। कार्यक्रम में जितेंद्र गौतम,राजेश तिवारी,राजीव शुक्ला,अजीत सिंह सोलंकी, ज्येष्ठ प्रमुख संजय कुमार सिंह, हरिद्वार शुक्ला, भरत मिश्रा, कौशल वर्मा,डीएन गुप्ता,अजय वर्मा, राजेश तिवारी, हरि गोविंद सिंह, राम जी वर्मा, बृजेंद्र चौधरी, सुभाष ओझा आदि मौजूद रहे।





