Top 5 This Week

Related Posts

डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन का तीसरे चरण का आंदोलन शुरू

प्रांतीय आह्वाहन पर 1 सितंबर से काला फीता बांधकर विरोध प्रदर्शन शुरू

रुद्रपुर। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर में कार्यरत फार्मासिस्टों ने प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर विभिन्न मांगों को लेकर 1 सितंबर 2026 से 19 सितंबर तक काला फीता बांधकर विरोध प्रदर्शन शुरू किया। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष बीएन बेलवाल ने बताया कि फार्मासिस्ट संवर्ग अपने 5 सूत्री मांगों के लिए विगत 19 अगस्त से आंदोलन की राह पर है।

आंदोलन के प्रथम चरण में पत्राचार एवं द्वितीय चरण में मान्य स्वास्थ्य मंत्री को पत्राचार और तृतीय चरण में 1 सितंबर से 15 सितंबर तक जनपद के समस्त फार्मासिस्ट संवर्ग के अधिकारी काला-फीता बांधकर विरोध प्रदर्शन शुरू किया है।जनपद के सभी चिकित्सालय में जिला चिकित्सालय,सीएमएसडी स्टोर एवं सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केदो में फार्मासिस्टों ने अपनी मांगों की समर्थन में नारेबाजी। शजिला अध्यक्ष ने बताया कि अगर मांगों की पूर्ति नहीं होगी तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा।

जिसमें अनशन कार्य बहिष्कार आदि शामिल रहेगा। जिला मंत्री केसी विश्वकर्मा ने सभी साथियों से एकता बनाए रखने की अपील की। केंद्रीय औषधि भंडार में भी फार्मेसी संवर्ग के सभी अधिकारियों ने काला फीता बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। यहां पर डीके जोशी,प्रेम शंकरसिंह,हरि प्रसाद,जेएस राणा,जिला चिकित्सालय में एनपी आर्या, सुरेंद्र खाती,एसएस नेगी गुरमीत सिंह आदि शामिल रहे।

Popular Articles