Top 5 This Week

Related Posts

रामनगर की यातायात व्यवस्था पर टैक्स बार ने उठाई आवाज

नव नियुक्त एआरटीओ कपकोटी का स्वागत, सांवल्दे में आरटीओ कार्यालय शिफ्ट करने समेत परमिट और ऑटो संचालन के मुद्दे उठे

हल्द्वानी। रामनगर क्षेत्र की यातायात व्यवस्था और परिवहन संबंधी समस्याओं को लेकर टैक्स बार के पदाधिकारियों ने नव नियुक्त एआरटीओ सुरेंद्र सिंह कपकोटी से मुलाकात की। इस दौरान पदाधिकारियों ने क्षेत्र की प्रमुख समस्याएं उनके सामने रखते हुए जनहित में त्वरित समाधान की मांग की।

टैक्स बार के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में नव नियुक्त एआरटीओ सुरेंद्र सिंह कपकोटी का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। टैक्स बार अध्यक्ष मो. फिरोज अंसारी और महासचिव मनु अग्रवाल ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

सांवल्दे में कार्यालय शिफ्ट करने का मुद्दा प्रमुख

मुलाकात के दौरान रामनगर क्षेत्र की परिवहन व्यवस्था को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई। टैक्स बार पदाधिकारियों ने आरटीओ कार्यालय भवन को सांवल्दे में स्थानांतरित करने का विषय प्रमुखता से उठाया। इसके अलावा क्षेत्र में यातायात को सुगम बनाने के लिए टेंपो संचालन के परमिट और लाइसेंस जारी करने तथा संपर्क मार्गों पर ऑटो संचालन की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग रखी।

पदाधिकारियों का कहना था कि ग्रामीण और संपर्क मार्गों पर परिवहन सुविधाएं बेहतर होने से आम लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी। उन्होंने इन समस्याओं के जल्द समाधान के लिए प्रशासन से सकारात्मक सहयोग की अपेक्षा जताई।

कार्यक्रम में टैक्स बार उपाध्यक्ष गुलरेज रजा, कोषाध्यक्ष मनोज बिष्ट, उपसचिव जीशान मलिक, पूर्व अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्य पूरन पाण्डेय, भूपाल रावत समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Popular Articles