Top 5 This Week

Related Posts

तेजस MK1ए सीरीज का पहला विमान हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने तैयार किया

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने हल्के लड़ाकू विमान (LCA) तेजस एमके1ए सीरीज का पहला विमान तैयार किया है। विमान ने पहली सफल उड़ान बंगलूरू के आसमान में भरी है। एचएएल की तरफ से जारी बयान के मुताबिक 18 मिनट की सॉर्टी के बाद विमान की सुरक्षित लैंडिंग प्रक्रिया पूरी की गई। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने बताया कि गुरुवार को बंगलूरू में मेड इन इंडिया स्वदेशी एलसीए मार्क 1ए लड़ाकू विमान की पहली उड़ान पूरी की गई।एचएएल अधिकारी ने बताया कि विमान अपनी पहली उड़ान के दौरान 15 मिनट तक हवा में रहा। स्वदेशी विमान विनिर्माता– हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने गुरुवार को सोशल मीडिया हैंडल– एक्स पर लिखा कि तेजस Mk1A विमान श्रृंखला के पहले विमान LA5033 ने आज बंगलूरू में HAL के सेंटर से आसमान में उड़ान भरी। 18 मिनट की उड़ान (सॉर्टी) के साथ इसे सफल उड़ान की श्रेणी में गिना गया।

Popular Articles