Top 5 This Week

Related Posts

ताला तोड़कर चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद

हल्द्वानी। टीपीनगर चौकी क्षेत्र में घर का ताला तोड़कर पानी की मोटर, बिजली के तार समेत अन्य सामान चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और सुरागरसी-पतारसी के आधार पर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया है। चारों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

मल्ला गोरखपुर निवासी विजय पाठक के घर में करीब एक सप्ताह पूर्व अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर पानी की मोटर, बिजली के तार, स्टेपलाइजर आदि सामान पार कर लिया था। मामले में 13 अगस्त को कोतवाली हल्द्वानी में मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना उपनिरीक्षक मनोज कुमार को सौंपी गई।
प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और सुरागरसी-पतारसी के बाद चार आरोपियों की पहचान की।

पुलिस ने करन , रोहित और अमन तीनों निवासी जवाहर नगर बनभूलपुरा, को 13 अगस्त को गिरफ्तार किया। वहीं सुरेन्द्र कुमार निवासी भट्ट कॉलोनी फेस-2, लालडांठ, मुखानी को 14 अगस्त को चोरी के सामान के साथ दबोचा गया।

टीम ने ऐसे सुलझाया मामला

सीसीटीवी से मिला सुराग, पुलिस की पड़ताल ने खोली चोरी की कड़ी

पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही सुरागरसी-पतारसी की। फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई गई और चोरी का सामान भी बरामद कर लिया गया।

इनकी रही भूमिका

उपनिरीक्षक मनोज कुमार, कांस्टेबल नीरज कुमार, कांस्टेबल युगल मिश्रा, कांस्टेबल दिनेश नगरकोटी और कांस्टेबल अनिल टम्टा।

Popular Articles