पुलिस लाइन में 3 दिवसीय शुरू हुई प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि डीएम नितिन भदौरिया
रुद्रपुर। पुलिस लाईन में तीन दिवसीय 24वीं उत्तराखंड प्रादेशिकअन्तर्जनपदीय,वाहिनी,पुलिस बॉक्सिंग,कुश्ती,बॉडी बिल्डिंग,आर्म कुश्ती प्रतियोगिता का शुरू हो गई। प्रतियोगिता का शुभांरभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी नितिन भदौरिया ने खिलाड़ियों से परिचय कर किया। प्रतियोगिता का शुभांरभ के मौके पर पहुंचे मुख्य अतिथि डीएम नितिन भदौरिया का आयोजन सचिव एवं एसएसपी अजय गणपति कर स्वागत किया। इसके बाद प्रतियोगिता का शुभांरभ किया गया।
इस दौरान जनपदों एवं वाहिनियों से पहुंची टीमों के टीम मैनेजरों से परिचय कराया गया। बाद में टीमों ने अपनी-अपनी ध्वजाओं के साथ मार्च-पास्ट करते हुये मुख्य अतिथि को सलामी दी।मेजबान ऊधम सिंह नगर के टीम कप्तान कान्सटेबल अमन दुगताल ने टीमों के खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में खेल भावना एवं ईमानदारी के साथ प्रतिभाग करने की शपथ दिलवाई। शपथ के बाद मुख्य अतिथि ने प्रतियोगिता के विधिवत शुभारम्भ की घोषणा की। प्रतियोगिता में जनपदों, वाहिनियों सहित 15 टीमों के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे रहा है।
खेल के प्रथम दिन बॉक्सिंग मैच का शुभारम्भ मुख्य अतिथि ने किया। आयोजन सचिव ने प्रतियोगिता के अवसर पर पहुंचे मुख्य अतिथि समेत अन्य अतिथियों का स्वागत कर उनका आभार जताया।





